दोस्तों प्यार इस दुनिया मे भगवान द्वारा बनाई गयी सबसे खूबसूरत चीज़ है। प्यार का रिश्ता हर रिश्ते से बढ़कर होता है। यह सिर्फ़ एक एहसास और महसूस किया जाने वाला रिश्ता है। जब किसी को किसी से प्यार होता है तो वो दुनिया के सभी बंधनो से ऊपर उठकर उस इंसान के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। ये जरूरी नहीं है कि हम जिसे प्यार करते है वो हमेशा हमारे साथ ही रहे या फिर वो भी हमे बदले में प्यार ही दे। प्यार तो क़ुदरत का दिया हुआ एक अनमोल तोहफ़ा है जिसे पाने वाला व्यक्ति इसे महसूस करते हुए इसे दुनिया की सबसे बड़ी अमानत समझता है। सच्चा प्यार किसी दो इंसान के दिलों के मिलने को माना जाता है, जो कि शारिरिक तथा भौतिक इच्छाओं से कोसो दूर होता है।
जब दो दिल सच्चाई से आपस मे जुड़ते है तो उन्हें दुनिया की कोई भी ताकत, कोई भी बंदिश जुदा नहीं कर सकती है। कई बार प्यार में लोगो को दिल टूटने जैसी परिस्थितियों से भी रूबरू होना पड़ता है लेकिन सच्चाई ये है कि जहाँ सच्चा प्रेम होता है वहाँ पर अगर आपको अपने प्रेमी से जुदा भी होना पड़ता है तो भी आप का दिल नही टूटता है, क्योंकि प्यार नाम है एहसास का, अनुभव का,ना कि हमेशा एक दूसरे से शारीरिक रूप से जुड़ने का। आपको भी किसी से प्यार है तो उस इंसान को आपके इस प्यार के बारें में जरूर पता चलना चाहिए, क्योंकि कई बार ऐसा भी देखा गया है कि लोग अपने प्यार से इसलिए भी दूर हो जाते है क्योंकि वो समय रहते अपने चहेते को अपनी दिल की बात नहीं बता पाते है। इसलिए दोस्तों अगर आप के भी दिल में किसी के लिए प्यार उमड़ रहा है तो जितनी जल्दी हो आप अपने प्यार का इज़हार कर दें।
गर प्यार का इज़हार Love Shayari शायरी और क़ोट्स के साथ किया जाता है तो इससे आपके प्रियतम को आपके प्यार की गहराइयों को समझने में और आसानी होती है। इसीलिए अगर आप किसी को अपने प्यार के बारे में बताना चाहते है तो आप अपनी भावनाओं और मन के विचारों को शायरियों के साथ ज़ाहिर करनें की कोशिश करें इससे आपको अपने दिल की बात उन तक पहुँचाने में आसानी होगी साथ ही आपकी बात सीधे उनके दिल मे दस्तक देगी।
दोस्तों आज हम आपके लिए कुछ ऐसी दिल छूने वाली Love Shayari लव शायरी हिन्दी में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के लेकर लिए आये है जिसके साथ आप अपने प्रियतम से अपने प्यार का इज़हार कर सकते है। ये Love Shayari हम आपके लिए चुन कर लाये है जिसके साथ आप अपने रूठे प्रेमी को मनाने के साथ ही उससे अपने प्यार का इज़हार भी कर सकते है। यहाँ कुछ ऐसी प्यार और मोहब्बत भरी शायरियाँ तथा बेस्ट हिन्दी कोट्स लेकर आये है जो की निश्चित रूप से आपके प्रियतम के दिल को कुरेदने में क़ामयाब होंगी। इन शायरियों और क़ोट्स के माध्यम से आप निश्चित रूप से अपने प्रियतम के दिल मे एक ख़ास जगह बनाने में सफ़ल होंगे। इन शायरियों को आप अपने दोस्तों के साथ फ़ेसबुक और व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करिएगा।
Love Shayari
जिंदगी में कोई प्यार से प्यारा नही मिलता,
जिंदगी में कोई प्यार से प्यारा नही मिलता,
जो है पास आपके उसको सम्भाल कर रखना,
क्योंकि एक बार खोकर प्यार दोबारा नही मिलता।
बहुत सुकून मिलता है जब उनसे हमारी बात होती है,
वो हजारो रातों में वो एक रात होती है,
जब निगाहें उठा कर देखते हैं वो मेरी तरफ,
तब वो ही पल मेरे लीये पूरी कायनात होती है।
आग लगी दिल में जब वो खफ़ा हुए,
एहसास हुआ तब, जब वो जुदा हुए,
करके वफ़ा वो हमे कुछ दे न सके,
लेकिन दे गये बहुत कुछ जब वो वेबफा हुए।
किसी न किसी को किसी पर एतवार हो जाता है,
एक अजनबी सा चेहरा ही यार हो जाता है,
खूबियों से ही नही होती मोहब्बत सदा,
किसी की कमियों से भी कभी प्यार हो जाता है।
दिल का हाल बताना नही आता,
हमे ऐसे किसी को तड़पाना नही आता,
सुनना तो चाहतें हैं हम उनकी आवाज़ को,
पर हमे कोई बात करने का बहाना नही आता।
