Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वकील की चतुराई


एक मास्टर और एक वकील प्लेन से साथ दिल्ली से मुंबई जा रहे थे
कुछ देर बाद मास्टर ने वकील से मेल - जोल बढ़ा कर बोला 👋
मास्टरजी - वकील साहब आओ एक गेम खेलते हैं रास्ता भी कट जायेगा
वकील नम्रता - पूर्वक बोले - नही जी मेरा मूड नही है😏
मास्टर - ठीक है.. दुसरे टाईप का गेम खेलते हैं हम आपसे एक प्रश्न पूछेंगे अगर आप उत्तर नही दे पाओगे तो 50 रुपये दोगे, और अगर मैं उत्तर नही दे पाऊँगा तो मैं 50 रुपये दूंगा😮


वकील ने फिर नम्रता पूर्वक मना कर दिया
मास्टर फिर बोला – अच्छा ठीक है, अगर आप उत्तर नही दे पाओगे तो 50 रुपये दोगे और अगर मैं उत्तर नही दे पाऊँगा तो मैं 5000 रुपये दूंगा
वकील तो वकील है तुंरत तैयार हो गए😏
मास्टर प्रश्न पूछता है - धरती से चंद्रमा की कितनी दूरी है ?
वकील धीरे से पर्स से 50 का नोट निकाल कर मास्टर को पकड़ा देते हैं
अब वकील की बारी...
वकील मास्टर से – वो कौन सी चीज़ है, जो पहाड़ पर तीन टांगो से चढ़ती है, लेकिन उतरती चार टांगो से है ?😨
मास्टर जी काफ़ी परेशान होते है लेकिन उत्तर नही मिल पाता….
वकील आराम से सो जाते हैं...
मास्टर काफ़ी सर्च मारता है, अपने दोस्तों को फोन कर के पूछता है लेकिन उत्तर नही मिलता….
फिर जब 1 घंटे बाद वकील सो कर उठता है… तो मास्टर साहब धीरे से 5000 रूपये वकील को पकड़ा देते है.....😑
कुछ देर बाद.. मास्टर जी वकील से पूछता है कि उसका उत्तर क्या है ?
वकील तुंरत पर्स से 50 का नोट निकाल कर पकड़ा देते है.....
😜😃😜😃😜😃😜