इस article के माध्यम से आपको आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप के बारे में बताएंगे, आपको यह भी बताएंगे कि इस मोबाइल ऐप की आवश्यकता क्यों पड़ी, साथ ही इसको प्ले स्टोर से कैसे डाउनलोड करें और इसका उपयोग कैसे करें।
दोस्तों आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप की कुछ महत्वपूर्ण बातें भी आप लोगों के साथ साझा की करेंगे यह ऐप कितना सुरक्षित तथा सुविधाओं से भरपूर है। आइए आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं:-
आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप की आवश्यकता
आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप की आवश्यकता क्यों पड़ी क्योंकि पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
इसकी रोकथाम के लिए भारत सरकार ने एक विशेष कदम उठाया, यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, इसके साथ कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए एक आवश्यक तथा विशेष एप्लीकेशन डिजाइन की गई है, इसका नाम ‘आरोग्य सेतु’ मोबाइल ऐप रखा गया है। यह एक सरकारी मोबाइल ऐप है, कोरोनावायरस जिस तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा है तथा भारत में भी कोरोना वायरस ने पैर पसार चुका है,
लगभग भारत में 3000 से ज्यादा कंफर्म केस हो चुके हैं तथा 80 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आकर मर चुके हैं। आज पूरी दुनिया में इस वायरस से लड़ना एक चुनौती बन चुकी है, इस चुनौती का सामना करने के लिए भारत सरकार ने यह डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाया है।
क्या है Corona Virus
Corona एक Virus है, जो काफी तेजी से फैलता है। यह वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने के वजह से फैलता है। इस वायरस से प्रभावित व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ, बुखार आदि लक्षण दिखाई देते हैं।
कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से बचने के लिए नियमित रूप से आपको साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ नियमित रूप से धोना चाहिए।
COVID-19 से संक्रमित व्यक्ति खासता या छीकता है तो उसके थूक में बेहद बारीक कण हवा में निकलते हैं, इन कणों में कोरोनावायरस के विषाणु मौजूद होते हैं, इसीलिए इन सब गतिविधियों के दौरान हमें मास्क पहन कर रहना चाहिए।
जब भी हम बाहर जाए तो चेहरे तथा कान आदि को बार-बार ना छुए क्योंकि यह विषाणु युक्त कण आपके सांस के माध्यम से आपके शरीर में प्रवेश कर लेते हैं
दुनिया भर में लगभग 1100000 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 64000 लोगों की मौत हो चुकी है यह आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
क्या है आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप
दोस्तों यह एक एंड्राइड मोबाइल ऐप है, जिसको भारत सरकार ने लॉन्च किया है। यह एक कोरोनावायरस संक्रमित लोगों के लोकेशन को ट्रैक करने का डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
इस प्लेटफार्म के जरिए लोग, संक्रमित लोगों के संपर्क में नहीं आएंगे। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी कुछ बेसिक जानकारी भरकर अपने आसपास के क्षेत्र में संक्रमित लोगों की संख्या तथा उनका प्रभाव क्षेत्र के बारे में जान सकेंगे।
यह एक तरह का लोकेशन ट्रैकर मोबाइल ऐप है, जिसमें संक्रमित मरीजों के बारे में तथा उनसे दूर रहने की नसीहत देता है।
इस मोबाइल के द्वारा हम कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिन लोगों को इस तकनीक के माध्यम से उन पर सरकार द्वारा नजर रखने के लिए यह तकनीक निजात की गई है इस तकनीक के माध्यम से कोविड-19 संक्रमित लोगों के मूवमेंट पर भी नजर रखी जा सकती है।
आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप बेसिक इंफॉर्मेशन
- Updated – April 2, 2020
- Size – 3.6M
- Installs – 10,000,000+
- Current Version – 1.0.1
- Requires Android – 6.0 and up
- Content Rating – Rated for 3+
- Offered by – NIC eGov Mobile Apps
आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप इस्तेमाल करने का तरीका
दोस्तों हम आपको आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप को कैसे डाउनलोड करके उसका कैसे इस्तेमाल करें उसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे इसे आप स्टेप बाय स्टेप सीख सकते हैं। जो निम्नलिखित है:-
इस मोबाइल ऐप को आपको सबसे पहले प्ले स्टोर में आरोग्य सेतु सर्च करना होगा, ध्यान रहे की आरोग्य और सेतु के बीच में कोई स्पेस ना रहे, आपको यह मोबाइल ऐप बड़े आसानी से सर्च इंजन में दिखाई देगा।
इसे इंस्टॉल की बटन पर क्लिक करके डाउनलोड करें लगभग इसका साइज 2.4 एमबी का है।
इस मोबाइल ऐप को खोलते ही आपके सामने भाषा चुनने का विकल्प आएगा, जिसमें आप अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं, भाषा चुनने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें कुछ इंफॉर्मेशन रहेंगे उसे पढ़कर रजिस्टर नाउ बटन पर क्लिक करें।
रजिस्टर की प्रोसेस में आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है, उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OPT आएगा, जिसे आप OPT वाले कॉलम में भर देंगे, उसके बाद आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाएगा
मोबाइल नंबर वेरीफाई होने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका नाम उम्र आपका पैसा और पिछले 30 दिनों के दौरान विदेश यात्रा के बारे में पूछताछ करेगा यह फॉर्म बड़े ध्यान से भरे।
इस ऐप को चलाने के लिए ब्लूटूथ और जीपीएस डाटा की जरूरत पड़ेगी। इस मोबाइल ऐप को काम करने के लिए आपके लोकेशन डाटा की भी जरूरत पड़ेगी, आप इससे भयभीत ना हो यह पूरी तरीके से सुरक्षित और आवश्यक कदम है।
इसके बाद आप इस मोबाइल एप के द्वारा अपने आप को सुरक्षित तथा अपने आसपास के क्षेत्र पर निगरानी रख सकते हैं, अब यह मोबाइल ऐप आपके इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
कैसे दिखाई देता है आसपास का खतरा
इस ऐप में कोरोनावायरस से खतरा दो रंगों में दिखाई देता है हरा और पीला जो विभिन्न कोणों में अपने जोखिम के स्तर को दिखाता है और साथ ही यह सुझाव भी देता है कि आपकी तरह सुरक्षित है और आपको कोई खतरा है या नहीं है इसके लिए आपको सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की आवश्यकता पड़ेगी।
इस मोबाइल ऐप में हरे रंग का सिग्नल सुरक्षित एरिया सुनिश्चित करता है तथा पीले रंग का कलर असुरक्षित तथा अधिक रिस्की एरिया सुनिश्चित करता है। यदि पीले रंग का सिग्नल मिलता है तो आप हेल्पलाइन में संपर्क कर सकते हैं।
अपना आकलन कैसे करें
आरोग्य सेतु एप पर सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट फीचर का इस्तेमाल करके आप अपना आकलन कर सकते हैं। इसमें आप क्लिक करें और फिर अपने चैट विंडो के माध्यम से अपने लक्षणों से जुड़े हुए कुछ सवालों का जवाब दें और सारी लक्षण सही बताएं इससे आपका सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट कंप्लीट होगा। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आप कोरोनावायरस से पॉजिटिव है या नेगेटिव है।
आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप की प्राइवेसी के महत्वपूर्ण बिंदु
- यह मोबाइल है भारत सरकार द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए तैयार किया गया है।
- यह ऐप ब्लूटूथ तथा जीपीएस के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यदि यह मोबाइल है आपके आसपास किसी भी व्यक्ति ने इंस्टॉल करके रखा है तो हम जीपीएस लोकेशन के मदद से यह पता लग सकते हैं कि उसके संपर्क मी कितना खतरा है या नहीं।
- यह मोबाइल ऐप में 11 भाषाएं मौजूद है लोग अपने अनुसार इस भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें लगातार कोरोना वायरस से संबंधित अपडेट्स की सूचनाएं मिलते रहती है।
- इस मोबाइल ऐप को अभी तक 30 लाख लोगों ने डाउनलोड कर चुके हैं।
दोस्तों आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप के बारे में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण तथा आवश्यक है आशा करता हूं कि आप इस जानकारी का फायदा उठाएंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे साथियों आप इस मुहिम में अपना
