Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लंबाई और वजन के हिसाब से जानें कितने स्वस्थ हैं आप, जानिए - लांबलचक आणि वजन हिसाब जाणून घ्या काय स्वस्थ आहेत आपण, जाणून घ्या


हिवाळ्यात फिरायला जाताय का ?


आज के इस दौर में जिस तरह की अनियमित जीवनशैली हम जी रहे हैं। उससे स्वस्थ रहना अपने आप में एक चुनौती बन गई। दरअसल हेल्दी रहने के लिए सही डाइट के साथ सही वजन का पता होना बहुत जरूरी हैं। पर आजकल हम जिस तरह का भोजन करते हैं वो हमारी पेट की भूख तो शांत करता है, पर हमें सही पोषण नहीं देता है । जिससे लोग अनियमित खानपान की वजह से या तो मोटापे का शिकार बन रहे हैं या फिर कुपोषण का।

ऐसे में सवाल ये उठता है कि हमारे शरीर का वजन कितना होना चाहिए। अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि हमारा आदर्श वजन कितना होना चाहिए या फिर एक खास उम्र में कितने वजन का बढ़ना ठीक है। अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही दुविधा है तो चलिए आपको बताते हैं कि उम्र और लम्बाई के अनुसार एक व्यक्ति का आदर्श वजन कितना होना चाहिए।

बीएमआई यानी आपके शरीर का वजन और लंबाई का रेशियो। इसे जानने का एक सिंपल फॉर्मूला है। बीएमआई के आधार पर यह पता लगा सकते हैं कि आप ओवरवेट हैं या अंडर वेट।

अगर आपकी ऊंचाई और वजन के आधार पर आपका बीएमआई इंडेक्स 18.5 से कम आता है तो समझ लें कि आपका वजन सामान्य से कम है और आपको इसे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

अगर आपका बीएमआई स्तर 18.5 से 24.9 के बीच में है तो यह आदर्श स्थिति है।इस स्थिति में आपका वजन बिल्कुल फिट है और आपके लिए इसे मेनटेन रखना जरूरी है।

बीमाई स्तर अगर 25 या अससे ऊपर है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस स्थिति में आपको डायबिटीज 2, दिल का रोग या स्ट्रोक होने की अधिक आशंका होती है जबकि 30 से अधिक बीएमआई होने पर मोटापे के सभी दुष्परिणामों के लिए तैयार रहें।